Spread the love


सितारगंज कोतवाली में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार हिमांशु जोशी और पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी धर्मों के गणमान्य लोग मौजूद रहे बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बिजली, पानी और नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन हर पहलू पर पूरी तरह मुस्तैद है उन्होंने सभी से अपील की कि ईद उल फितर और नवरात्रों का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही दोनों त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं।वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का संदेश पहुंच सके कुल मिलाकर प्रशासन और जनता मिलकर इस बार भी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

You cannot copy content of this page