Spread the love

उत्तराखखण्ड के लोक पर्व उत्तरायणी घुघुतिया त्योहार के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा का शिवसेना परिवार द्वारा मीरा मार्ग चौराहे पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत एवं शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान (आलू के गुटके) का वितरण कराया गया। शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने समस्त उत्तराखंड वासियों को उत्तरायणी घुघुतिया त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक उत्तरायणी मेला कुमाऊं की सांस्कृतिक की पहचान का अनोखा उत्सव है। जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। यात्रा में आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक संदेश दिए गए। जो एक संस्कृति को संजोए रखने का सुंदर प्रयास रहा। इस दौरान शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार भईयू, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, सलाहकार सुशील गुप्ता,कार्यकारी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,महानगर सचिव पूरन सागर, पुरुषोत्तम सिंह बिट्टू, व्यापारी नेता दिनेश अग्रवाल (दीपू ) पवन नागर,. दीपक राजपूत, छात्र नेता आयुष नागर,अंशु जोशी, सागर कश्यप, गुरविंदर आहूजा,राजू गुप्ता, पिंटूसाहू,सूरजजोली, शिवम जायसवाल, रमेश गुप्ता नवीन गुप्ता. अमन नागर.. आदि लोगसम्मिलित थे।

You cannot copy content of this page