Spread the love


भाजपा सरकार द्वारा महिलाओ के हित मे
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागु होने से महिलाओ मे खासा उत्साह है।जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर करते हुये,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।कार्यक्रम मे पहुंची प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने सभा को सम्बोधन करते हुये कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओ के लिए विभिन्न योजनाये ला रही है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ महिलाओ को वोट बैंक ना समझकर महिलाओ को सम्मान और अधिकार देने का काम कर रही है।महिलाओ की क्षमताओ और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के सहयोग किया है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधान सभा मे महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण का प्रावधान है,इसके माध्यम से लोकतंत्र और मज़बूत होगा।इस मौक़े पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय,बाल आयोग सदस्य सुमन राय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जया जोशी,जिला उपाध्यक्ष शिखा हालदार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी विश्वास,पूर्व अध्यक्ष मीना मज़ुमदार, सभासद लीलिमा मज़ुमदार, एकल की सोनिया मण्डल, अनिता दत्त आदि महिलाये मौज़ूद थी।

You cannot copy content of this page