
चमोली। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद, विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह फरस्वाण और अतिथि एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण और देवेंद्र सिंह रावत द्वारा माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया गया। अतिथियों को बुके देकर सम्मानित करने के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमकरण ने सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्देश्य रेखांकित किया। शिविर का आयोजन पंचायत घर तलवाड़ी- थराली में किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने संस्कृति और सभ्यता का उल्लेख करते हुए जीवन, समाज, सीख और सेवा के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य रेखांकित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान के महत्व को भी रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि एवं प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह फरस्वाण ने सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा ग्रहण करते हुए समाज सेवा की भावना से ओतप्रोत होना बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम में एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, देवेंद्र सिंह रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा कुमार रावत और वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष प्रेरणा सती ने अपने जीवन के अनुभव सुनाते हुए अपनी ओर से सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह के अंत में अतिथियों एवं स्वयंसेवियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ‘उठें समाज के लिए, उठें-उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें’ गाया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार, समाजशास्त्र विभाग के मोहित कुमार, संस्कृत विभाग की रजनी नेगी, एनएसएस लिपिक हुकम सिंह रावत, कल्पना, तनुजा जोशी, दीपा, अवंतिका, अनमोल जोशी, शिखा रावत, रश्मि, प्राची, प्रदीप, हिमांशु, जयकृत, अमीषा, सपना, दीक्षा, संध्या रावत, महावीर, नितिन, प्रियंका, गिरीश कुमार, बाल किशोर, मानसी, रेनुका, किरन पिमोली, बबीता, भावना और सुमित कुमार आदि कई स्वयंसेवी उपस्थित थे।










