Spread the love

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 से 2 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा को लेकर संत कबीर मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भाजपा की सेवा भावना को पहुंचाना है। भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए कार्य करता है। यह पखवाड़ा हमें आत्मचिंतन, आत्मनिष्ठा और आत्मबल प्रदान करने का अवसर है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में जाकर चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर तथा विभिन्न जनसेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज के ओबीसी वर्ग को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है। ओबीसी मोर्चा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार कर रहा है।

बैठक की अध्यक्षता संत कबीर मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने की । उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रत्येक दिन को एक सेवा कार्य के लिए निर्धारित किया गया है और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यशाला में जिलामंत्री गजेंद्र सिंह प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री जितेन्द्र संधू, महामंत्री नरदेव शर्मा, भीमसेन गुप्ता, एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page