Spread the love

गदरपुर । एन सी डी सी एवं कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के तत्वाधान में गठित समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति के कार्यालय,पुरानी अनाज मंडी गदरपुर में विश्वविद्यालय पंतनगर की यूनिट कॉर्डिनेटर ACRIP पंतनगर की डॉ.मनीषा गहलौत एवं प्रोफेसर सीमा क्वात्रा के सहयोग से समृद्धि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया गया । समिति अध्यक्ष त्रिलोक चंद एवं सीईओ सीमा रानी ने टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में इस तरह के जीविका उपार्जन के कार्यक्रम संचालित करवाए जाने की अपेक्षा की और सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया, इस कार्यक्रम में समिति बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अमलेश कोरंगा एवं सीमा कोरंगा उपस्थित रहीं ।
समिति बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सुरजीत कुमार डाबर,हरनाम चंद,विनोद कुमार,वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार,रश्मि रावत, मंगोला देवी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की । सीईओ सीमा रानी ने बताया कि पांच दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के निशुल्क आयोजन के साथ पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले तीस सदस्यों को 10% स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा उन्होंने बताया कि समृद्धि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर मात्र ₹500 मासिक फीस में प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है । जिसमें दाखिला फीस ₹50 है । प्रशिक्षण में गदरपुर,सीता पुर,नारायण पुर,गांधी नगर,मझरा शीला,रजपुरा,आबाद नगर से अलसिफा,
सानिया,सिमरन,गार्गी,परीक्षा,चंपा,नगमा,सुमन,सुनीता,
परवीन,शौकीन जहां,काजल,श्वेता,नंदिनी,कोमल,सिमरन
आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page