Spread the love


गदरपुर। श्रीमद् भागवत को जीवन में उतारें,ईश्वर कृपा बिना मनुष्य को कुछ भी मिलना संभव नहीं,जो ईश्वर आराधना करता है उसे दुख नहीं भोगने पड़ते। यह विचार कुरुक्षेत्र से पधारे परम पूज्यनीय संत अगमपुरी महाराज ने श्री अद्वैत स्वरुप अनंत आश्रम में चल रही 10 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के समापन पर व्यक्त किये। अगमपुरी महाराज ने कहा कि रामायण व श्रीमद् भागवत को अपने जीवन में उतार लें तो संसार व समाज का कल्याण हो सकता है। एक प्रभु भक्ति ही इस माया रुपी संसार में हमारी मुक्ति का साधन है। हमें अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर दिया जाने चाहिए। वो जो भी करेंगे अच्छा ही करेंगे। हम श्रीमद् भागवत गीता में दिये गये विचारों को आत्मसात करें। इस अवसर संत अगमपुरी महाराज,संत त्यागपुरी जी,संत ध्यानपुरी जी,संत अनुरागपुरी जी,संत व्यासपुरी ने भी अपने भजनों से भक्तों का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने अपने भजनों में प्रभु भक्ति का संदेश दिया। भजनों को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इससे पूर्व सुबह हवन यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहूति दी। वहीं भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गूम्बर के नेतृत्व में रेड कांवेंट स्कूल को जाने वाली रोड का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, परमजीत सिंह पम्मा,नैब सिंह धालीवाल,अशोक बजाज, टीकम खेडा,अरविन्द पाल, दीपक ग्रोवर,वंश गुप्ता,कुनाल रस्तोगी,राजेश बजाज,राजेश मिगलानी,गुरनाम,पप्पू,रमाकांत, अजय ग्रोवर,सुदर्शन गुम्बर,चन्नू कम्बोज,दर्शन ठुकराल,सुनील बजाज,ओम बठला,देशराज हुड़िया,विजय शर्मा,केवल कृष्ण सुखीजा,राकेश सुखीजा,सन्नी गाबा,मुकेश पाल,अशोक ठुकराल,हंसराज ग्रोवर,मुकेश चावला,मनोज पांडेय,दीवान चन्द अनेजा,धर्मपाल ठुकराल, धर्मवीर,राखी बजाज,सरोज रानी,ममता रानी,आशा रानी, ऊषा,वीना,कमलेश,गीता,मनी बजाज,पूनम,प्रियांशु गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

You cannot copy content of this page