
गदरपुर नगर के प्रतिष्ठित
आरआरसीएस फाउंडेशन स्कूल में वार्षिकोत्सव उड़ान द ग्रेट ग्रांड टेक ऑफ भव्य गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया । विद्यालय परिसर में आकर्षक सजावट,रंगीन प्रकाश व्यवस्था में विद्यार्थियों के जोश से आलोकित रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ राजरानी पाठक एवं तहसीलदार लीना चंद्रा धामी रही। मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया,तत्पश्चात मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, अध्यक्ष एवं विद्यालय की प्रबंधन समिति ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों की आकर्षक नृत्य फ्लाई हाइबिट्स, प्री नर्सरी के बच्चों द्वारा जेड जेन जिंदगी, एक्स-जेन ,कलर्स आफ कल्चर, सैल्यूट टू नीरजा अरेबियन नाइट्स, एलकेजी के बच्चों द्वारा रुद्रनाद, क्लासिकल डांस, यूकेजी के बच्चों द्वारा बाली ब्लास्ट, सुमधुर गीत, हिल टॉप ह्यूज, सिनेमैटिक सेल्यूट टू धर्मेंद्र तथा कक्षा एक के छात्रों द्वारा वाइब्रेंट भांगड़ा,एफ्रो डांस, देसी डांस,पंजाबी स्वैग,ग्रांड फिनाले ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए तथा अभिभावकों को झूमने पर विवश कर दिया । सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उड़ान द ग्रांड टेक आफ,फ्लाई हाई बिट्स, सैल्यूट टू नीरजा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । एरेबियन नाइट्स कार्यक्रम में सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । फिल्मी कलाकार धर्मेंद्र को समर्पित सिनेमैटिक सेल्यूट टू कार्यक्रम में धर्मेंद्र के फिल्मी सफर ने सभी को भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि ने अपनी प्रेरणादाई संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन,आत्मविश्वास एवं निरंतर परिश्रम का संदेश दिया तथा विद्यालय परिवार की सराहना की । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों के सहयोग से हुआ और अंत में आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ भव्य समारोह का समापन किया गया । विद्यालय प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों,अतिथियों एवं नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर स. नैब सिंह धालीवाल,भूपेंद्र सिंह,संजय सिंह,अजैब सिंह धालीवाल,पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार,कमलजीत,अमरजीत, जय किशन अरोड़ा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











