Spread the love

रूद्रपुर  सचिव राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से टेबिल टॉल एक्सरसाइज से सम्बन्धित बैठक में राज्य के समस्त जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी (आईआरएस प्रणाली के अन्तर्गत) मॉक अभ्यास को लेकर की गयी तैयारियो की समीक्षा की गयी। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह, द्वारा 29 जून से 01 जुलाई 2025 तक 100 मी0मी0 से अधिक की वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी, जिसके क्रम में शासन द्वारा जनपद स्तर अलर्ट जारी करते हुये जनसमुदाय को जागरूक किये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद मे प्रस्तावित मॉक अभ्यास में अधिकारियो का उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु सहायक सिद्व होता हैं और आम जनमानस को भी यह अवगत होता है कि बाढ़ के दौरान क्या करे क्या न करें।
वीसी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि बाढ़, जलभराव सिनारियों को लेकर आगामी 30 जून को जनपद में चार स्थानों पर हरिपुरा जलाषय गुलरभोज, अरविन्द नगर सितारगंज, हेमपुर स्माईल काषीपुर व नानकमत्ता जलाषय सितारगंज में मॉक ड्रिल आयोजित किये जायेगें। मॉक ड्रिल की सभी तैयारिया कर ली गयी है।बैठक में प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबन्धन गौरव पाण्डेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक कमाण्डेंट एस0एस0बी0 दिनेश कुमार यादव, डिप्टी कमाण्डेंट एस0एस0बी सितारगंज दिपक तोमर, डिप्टी कमाण्डेंट 31 वीपीएसी मिथिलेश सिंह, आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page