Spread the love

गदरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के 18 गिरधरनगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही रेखा सैनी ने राजपुर फतहगंज व बलरामनगर ग्राम सभा में प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान रेखा सैनी ने विपक्ष पार्टी की प्रत्याशी पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रत्याशी द्वारा हमसे विकास कार्यों के लिए पूछा जा रहा हैं, सबसे पहले वह खुद को देखें उन्होंने स्वयं अपने ग्राम में कितना काम किया है। रेखा सैनी ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रत्याशी के घर की सड़कें तक टूटी हैं, सड़क किनारे नाली तक नहीं है और वो हमसे हमारे ग्रामसभा के विकास कार्यों की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रत्याशी लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगी हैं, जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के लालच दे रही हैं। लेकिन जनता का समर्थन ऐसे प्रत्याशी को किसी भी सूरत में नहीं मिलेगा। रेखा सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को समझती हैं और उनके समाधान के लिए काम करेंगी। रेखा सैनी के प्रचार अभियान से क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगी है और लोग उनके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने को तैयार हैं। रेखा सैनी के समर्थन में लोगों का उत्साह देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस बार के चुनाव में क्षेत्र की जनता एक नए और विकासशील भविष्य के लिए वोट करेगी। रेखा सैनी की जीत से क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी और विकास की गति तेज होगी।

You cannot copy content of this page