Spread the love

रूद्रपुर  14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा। सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा।
सरस मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कल शनिवार को सरस आजीविका मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपराह्न 4 बजे जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मा0 सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दिवस मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरस मेले के शुभारम्भ के उपरांत स्टांल का अवलोकन किया जायेगा व 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। उन्होने मेले की समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।


You cannot copy content of this page