Spread the love


रुद्रपुर।
जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में सामने आए जघन्य गैंगरेप प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 85/2026 धारा 351(3), 70(1) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज की गई। आरोप है कि 22 फरवरी की रात गांधी पार्क सरस मेले से लौटते समय पीड़िता को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 3(5) व 115(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में राजा रस्तोगी, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू और करन सिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने की सूचना पर उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है, चिकित्सकीय अनुमति के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए सशक्त पैरवी सुनिश्चित की

You cannot copy content of this page