Spread the love

सितारगंज:( अश्वनी दीक्षित )आज सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के शक्तिफार्म बेकुण्डपुर निवासी व्यापारी रामचन्द्र राय पुत्र शैलेन्द्र राय ने कोतवाली सितारगंज प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात्रि बेकुण्डपुर से गोविंदनगर की ओर जाते समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए, पीड़ित का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व सिरसा सड़क समेत अन्य स्थानों पर भी अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर हमला व गाली-गलौज की जा चुकी है, जिसकी जानकारी संबंधित चौकी को दी गई थी, बावजूद इसके हमलावरों के हौसले बुलंद हैं, लगातार हो रही घटनाओं से पीड़ित व उसका परिवार गहरे भय में जीने को मजबूर है, उन्होंने पुलिस से हमलावरों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है, वहीं क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर आम लोगों में भी रोष और चिंता का माहौल बनता जा रहा है।

You cannot copy content of this page