
गदरपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज की अध्यक्षता में एक परिचयात्मक बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई । उक्त बैठक में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता एवं नव मंडल स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत/अभिनंदन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट के संबंध में चर्चा हुई और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी बजट की लाभकारी योजनाएं,जो किसान,मजदूर व आम जनमानस के लिए हैं, उनकी जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचें,इस संबंध में चर्चा की गई। केंद्र की सरकार को धन्यवाद दिया गया । उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मानित किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया,जिला महामंत्री तरुण दत्ता,कुमाऊ संयोजक जे सी बेदी, प्रदेश सोशल मीडिया अधिकारी प्रदीप अधिकारी, पूर्व महामंत्री ईश्वर दत्त पांडे,गजेंद्र सिंह भुल्लर,पूर्व जिला मंत्री धीरज सिंह,प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा एवं समस्त मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।











