Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। आज राजकीय हाई स्कूल श्रीकोट गंगानाली में अमेरीका से विश्व को साक्षर बनाने की मुहीम लेकर आये प्रोफेसर टाॅमस उन्होंने राजकीय जूनियर हाईस्कूल श्रीकोट के विद्यालय परिसर को सम्बोधित कर कहा कि आग सम्पूर्ण विश्व को पूर्ण रूप से साक्षर होने की आवश्यकता है। जिस विश्व में प्रगति के साथ-साथ शान्ति बनी रहेगी। इस कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति जो साक्षर है,उन्हें आवश्यकता है कि वे नियक्षक लोगों को साक्षर बनाने में आपना अमूल्य योगदान दें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र सिंह भण्डारी ने उनका स्वागत करते हुये उनके इस कार्य की प्रसंशा कर उन्हें उनके कार्य में अपना और विद्यालय का योगदान देने का आश्वासन दिया। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्राथमिक शिक्षक संगठन के संयोजन धीरेन्द्र घिल्डियाल ने हिन्दी भाषा का महत्व बताते हुये कहा की अमेरिका जैसे विकासशील राष्ट्र हिन्दी की ओर इतना अग्रसर है कि हिन्दी का प्रचार प्रसार सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपने शिक्षार्थियों को प्रचार प्रसार करने के लिए आर्थिक मदद कर रहा है। विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश वेदवाल ने प्रो.टाॅइम विद्यालय की उपलब्धियों बताते हुये कहा की इस क्षेत्र में विद्यालय समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। व्यायाम शिक्षक चन्द्रमोहन सिंह रावत विज्ञान अध्यापक जसपाल सिंह रावत ने साक्षरतरता के बारे में बोलते हुए कहा कि साक्षरता के लिए उसके साथ व्यायाम भी आवश्यक है जिससे कि बौधिक क्षमता का विकास होता रहे। विद्यालय में ऐ.आर.सहानी,भुपेंद्र सिंह रावत,पुष्पा डोभाल,माधुरी नैथानी के अलावा चतुर्थ सेवा के कर्मचारी गिरी,भूपेश एवं सफाई कर्मचारी भोलाराम,भोजन माताएं एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक नीरज नैथानी द्वारा प्रोफेसर टॉमस को विद्यालय की उपलब्धियों को देखते हुए वहां जाने का आग्रह किया।

You cannot copy content of this page