Spread the love

विधायक बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) केवल एक योजना नहीं, बल्कि भारत के गांव-गरीब, मजदूर और किसान की आजीविका की रीढ़ है।

इस योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाना देश की उस विचारधारा का प्रतीक है ।

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने या बदलने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। यह फैसला न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान पर आघात है, बल्कि उन करोड़ों ग्रामीण श्रमिकों और युवा कार्यकर्ताओं का भी अपमान है, जो मनरेगा के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

बेहड़ ने कहा कि इस विषय को लेकर मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि भाजपा और केंद्र सरकार लगातार इतिहास को बदलने, महापुरुषों के योगदान को मिटाने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कभी पाठ्यक्रम बदले जाते हैं, कभी योजनाओं के नाम, ताकि आने वाली पीढ़ी को सच्चाई से दूर रखा जा सके।

बेहड़ ने कहा कि जिस मनरेगा को कमजोर करने का काम केंद्र सरकार कर रही है, उसी मनरेगा ने कोरोना काल जैसे कठिन समय में करोड़ों लोगों को भुखमरी से बचाया।

बेहड़ ने सभी युवाओ व अपने कांग्रेस परिवार के साथियो से अपील कि है की इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी और हमारे युवा कार्यकर्ता गांव-गांव, जन-जन तक जाकर गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को सच्चाई बताये और महात्मा गांधी के नाम और विचारों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष करें। अगर केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का फैसला वापस नहीं लिया, तो यह देशव्यापी आंदोलन का रूप लेगा। कांग्रेस पार्टी और हम सभी विधायक राष्ट्रपिता सम्मान और गरीबों के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे।

इसके साथ ही जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण से संबंधित मांगें भी सामने आईं। वार्ड नंबर 5 नानक नगर बंडीया से जोगिंदर प्रसाद, राजेश, जलाल, श्रीपाल, राजेंद्र, गुलजार, मनजीत कौर, उजागर सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासियों द्वारा 200 मीटर सड़क निर्माण की मांग रखी गई,वार्ड नंबर 3 सिसई से रिज़वान सलमानी एवं अनिल सहित वार्डवासियों ने फ़ैज़ अहमद खान के आवास से रूप सिंह बंगाली के मकान तक सड़क निर्माण तथा वार्ड नंबर 4 के पूर्व सभासद असीम अहमद द्वारा शमी के मकान से मुजीब के मकान तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग रखी गई।

विधायक बेहड ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

You cannot copy content of this page