Spread the love


नेपाल के महेंद्र नगर कंचनपुर में नेपाल मानसखण्ड गुरुकुल के सौजन्य से मानसखण्ड लोक संस्कृति सम्मेलन तथा लिटिल बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों एवं नेपाल के तमाम साहित्यकारों की उपस्थिति रही। रुद्रपुर के कवि अशोक अंजाना को भी आमंत्रित किया गया। भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए अशोक अंजाना को ‘नेपाल-भारत साहित्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजेन्द्र रावल द्वारा प्रदान किया गया l उक्त कार्यक्रम में संस्थापक लिटिल बुद्ध के संस्थापक / प्रधानाचार्य श्याम सिंह मौनी ,अध्यक्ष मानसखण्ड रविन्द्र भट्ट, डॉ विनोद लेखक, राजेन्द्र सिंह रावल, कार्यक्रम संयोजक हेमबाबू लेखक, कविराज भट्ट,खीमानंद बाबू,सृजना श्री, प्रेम प्रकाश कालोनी, त्रिलोचन जोशी,आनन्दी पंत,जगदीश ओझा,वीर बहादुर विश्राम ,मधु हमाल , डॉ पीताम्बर अवस्थी आदि उपस्थित रहे। कुशल संचालन मीतबन्धु पंत मीत द्वारा किया गया

You cannot copy content of this page