Spread the love


रुद्रपुर।बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड काव्य महोत्सव पांचवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन में सम्मानित हुए शहर के अशोक अंजाना
आयोजन का शुभारंभ रुद्रपुर नगर निगम के महापौर श्री विकास शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर निवासी वरिष्ठ कवि अशोक अंजाना को उनके साहित्यिक योगदान के लिए “साहित्य शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महापौर श्री विकास शर्मा जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में इंडोनेशिया से सुषमा श्रीवास्तव नेपाल से रमेश पंत , हेमबाबू लेखक , खेमानंद बड़ू सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ।उक्त आयोजन में बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के संस्थापक विवेक बादल बाज़पुरी सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बिट्टू चौहान जी सहित नीलेश निराला , नवी दर बदर , सत्यार्थ , जगमोहन जगमोरा उपस्थित रहे l
कार्यक्रम में काव्य पाठ, साहित्यिक संवाद एवं सम्मान समारोह के माध्यम से साहित्य और संस्कृति के संवर्धन का संदेश दिया गया।

You cannot copy content of this page