पिथौरागढ़ जनपद की रेखा भट्ट को उत्तराखंड सरकार के सर्वोच्च महिला सम्मान — तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


रेखा भट्ट वर्तमान में जनपद स्तरीय फेडरेशन की अध्यक्ष हैं और पिथौरागढ़ सरस मार्केट का सफल संचालन कर रही हैं।सरसमार्केट में 4,500 से अधिक स्वयंसहायतासमूह की महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
इन समूहों द्वारा बनाए गए स्थानीय व पहाड़ी उत्पादों की बिक्री और प्रचार-प्रसार इसी मार्केट से होता है।
इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति व परंपराओं को भी नई पहचान मिल रही है।ज़

रेखा भट्ट का यह सम्मान पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण है और महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।






