Spread the love

सितारगंज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के संकल्प को लेकर एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन श्री रामलीला ग्राउंड, सितारगंज में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की। शिविर के दौरान आम जनता को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया गया। देरी पशुपालन और होम्योपैथी से लाभार्थियों को लाभ मिला इसके अतिरिक्त आधार कार्ड बनाने और समान नागरिक संहिता यूं सी सी के तहत पंजीकरण जैसी आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को अपने कामों के लिए भटकना न पड़े उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविर जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदमहै।

You cannot copy content of this page