
टनकपुर: राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ‘बेरोजगारी की समस्या एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीए षष्ठ सेमेस्टर की गुरुप्रीत कौर ने प्रथम, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की मुस्कान द्वितीय, और बीए द्वितीय सेमेस्टर के ध्रुव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को प्रमाणपत्र, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं में वैचारिकी समझ विकसित करने के लिए और महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं और आयोजनों का अपना महत्व है।कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० पूनम ने किया। उन्होंने प्राचार्य, निर्णायक मंडल एवं प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. किरन दानू और डॉ. रोहित शर्मा थे। इस अवसर पर ध्यान सिंह, नितिन आर्य, नंदिनी, मोहम्मद नवाज, गुंजन और अभिषेक कुमार आदि छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।










