Spread the love

सितारगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में उप जिला चिकित्सालय, सितारगंज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ओएनजीसी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सी एस आर योजना के अंतर्गत आवश्यक एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरण दानस्वरूप प्रदान किए गए हैं। यह सहयोग यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली के माध्यम से स्ट्रिंग हमिंग हेल्थ सिस्टम फोर इंप्रोवेट प्रायमरी हेल्थ केयर पहल के तहत प्राप्त हुआ है माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जी के विशेष प्रयासों एवं सतत् अनुश्रवण का परिणाम है। उनके सक्रिय सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रतिबद्धता के कारण ही यह महत्वपूर्ण संसाधन उप जिला चिकित्सालय, सितारगंज को प्राप्त हो सका है। जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को उन्नत बनाने की दिशा में उनका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है
इस सहयोग के अंतर्गत अस्पताल को कुल 20 महत्वपूर्ण उपकरण/सेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से – मेजर एवं माइनर सर्जरी इंस्ट्रूमेंट सेट, लैप्रोस्कोपी सेट, हर्निया सेट, इलेक्ट्रोकॉटरी मशीन ए म सी सहित), शॉर्ट वेव डायथर्मी, अल्ट्रासोनिक थेरेपी यूनिट, नर्व स्टिमुलेटर, इन्फ्रारेड थेरेपी यूनिट, शोल्डर व्हील, 12 चैनल ईसीजी मशीन ए म सी सहित हाइड्रोलिक ऑपरेशन टेबल ए म सी सहित लेबर टेबल, कार्डियक मॉनिटर ए म सी
सहित तथा अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं।इन उपकरणों की उपलब्धता से अस्पताल में निम्नलिखित सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा सर्जिकल सेवाओं का सुदृढ़ीकरण मेजर एवं माइनर सर्जरी सेट, लैप्रोस्कोपी सेट एवं हर्निया सेट से सामान्य एवं आपातकालीन शल्य क्रियाएं अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित ढंग से की जा सकेंगी ऑपरेशन थिएटर की गुणवत्ता में वृद्धि:
इलेक्ट्रोकॉटरी मशीन एवं हाइड्रोलिक ओ.टी. टेबल से आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च स्तरीय शल्य चिकित्सा संभव होगी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नई लेबर टेबल से प्रसव सेवाएं अधिक सुगम, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण होंगी।
हृदय रोगियों की बेहतर निगरानी चैनल ईसीजी मशीन एवं कार्डियक मॉनिटर से हृदय संबंधी रोगों की शीघ्र पहचान एवं निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाओं का विस्तार शॉर्ट वेव डायथर्मी, अल्ट्रासोनिक थेरेपी, नर्व स्टिमुलेटर, इन्फ्रारेड थेरेपी एवं शोल्डर व्हील जैसे उपकरणों से मरीजों को उन्नत एवं समग्र फिजियोथेरेपी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय, सितारगंज में उपचार की गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा एवं सेवा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा जनपद उधम सिंह नगर की जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

You cannot copy content of this page