Spread the love

रुद्रपुर।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक शिव अरोरा ने पांच मंदिर रुद्रपुर में जलाअभिषेक कर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना।विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान कहा भगवान महादेव के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर जहाँ पूरे देश के मंदिरो में भक्तो की आस्थारूपी भीड़ नजर आ रही है जो दर्शाता है कि भगवान महादेव पूरे संसार कि आत्मा है जिनकी कृपा से हम सांसारिक जीवन को व्यतीत कर समाज हित में सेवा कार्य कर रहे है।विधायक बोले महादेव कि कृपा सभी पर बनी है ओर देवभूमि उत्तराखंड व रुद्रपुर क्षेत्र प्रगति पथ पर सदैव आगे बढ़े ऐसी ईश्वर से कामना है।इस दौरान सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, ओमप्रकाश अरोरा, शिवम जग्गा व सैकड़ो श्रद्धांलू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page