Spread the love

गदरपुर । भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पाल के गदरपुर आगमन पर कई जगहों पर ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण ,फूल मालाओं एवं जोरदार नारेबाजी के बीच स्वागत किया गया। नवनियुक्त मनोज भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह इसका तन मन से निर्वाह करते हुए एक चौकीदार का कार्य करेंगे। वहीं विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा हाई कमान का धन्यवाद करते हुए मनोज पाल को हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया । विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में पहुंचे काफिले में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल को ग्राम सरदारनगर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं हर्षपाल बंटी के नेतृत्व में लड्डुओं से तोला गया । भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा और पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी के नेतृत्व में फूल मालाओं, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया ,वहीं पंकज सेतिया के प्रतिष्ठान पर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया । नगर पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक अरविंद पांडे एवं जिलाध्यक्ष मनोज पाल का स्वागत किया । कंबोज धर्मशाला पहुंचकर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रोड शो के अंत में गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर नतमस्तक होते हुए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राजेश गुंबर,अशोक ये हुड़िया,लवली हुड़िया ,पंकज सेतिया,नरेश हुड़िया ,मुनी भुसरी राकेश गुंबर,हरबंस छाबड़ा, सुभाष गुंबर,सुरेश कंबोज
,टेकचंद, अशोक बाटला, राकेश भुड्डी,हरलोक सिंह,अभिषेक कुमार,सुरेश खुराना अमित गगनेजा,किशन लाल,पूनम ग्रोवर,कुलवीरी चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page