Spread the love

दौड़ में काजल ने रहीं प्रथम

गदरपुर । नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर के जिला युवाधिकारी आशीष पाल के निर्देशन पर नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर विकासखंड गदरपुर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता और महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन ब्लॉक सभागार गदरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शेखर चंद्र जोशी (खंड विकास अधिकारी गदरपुर) व नवयुग विद्या मंदिर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू सती व श्रीमती रेखा अरोरा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया । महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका सुश्री हनी सैनी द्वारा निभाई गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अतिथि व निर्णायक को बैज व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम Women Fit तो India Hit पर अतिथियों द्वारा अपने विचार महिला प्रतिभागियों के साथ सांझा किए गए।खंड विकास अधिकारी श्री शेखर चंद्र जोशी ने महिला प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सारी शक्तियां आपके पास है बस आवश्यकता है उन शक्तियों को पहचानने की । श्रीमती अंजू सती ने शुभकामनाएं प्रेषित की व अपने अनुभव सांझा किए। श्रीमती रेखा अरोड़ा ने महिला प्रतिभागियों को जागरुक करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और महिलाएं किसी भी कार्य में पुरुषों से कम नहीं है।पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुश्री मुस्कान चावला ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं को आज सभी क्षेत्रों में वैधानिक रूप से समान अधिकार प्राप्त हैं लेकिन समाज में उन्हें आज भी इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है इसलिए समाज में महिलाओं को उनके वास्तविक अधिकार, सम्मान व अवसर मिलने चाहिए । महिला दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम काजल,द्वितीय मोनिका व तृतीय मंतशा रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा Myभारत किट व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री तनीषा चावला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राजकुमार अरोड़ा, सूरज गेन, मीडिया प्रभारी श्री जसपाल डोगरा व स. देवेंद्र सिंह एवं चंद्रपाल सैनी के अलावा लगभग 70 महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं ।

You cannot copy content of this page