
सितारगंज पहुंचे राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर का नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। एक हिंद जय हिंद के तहत कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जिसमें राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर ने कहा आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच द्वारा आयोजित एक हिंद जय हिंद पसमांदा संवाद’ एवं रोजा इफ्तार सद्भावना कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने समाज को संबोधित करते हुए राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का नया मंत्र दिया।
शमशाद मीर ने कहा कि वोट बैंक के सौदागरों ने संघ के खिलाफ जो गलतफहमियां फैलाई थीं, उन्हें अब पसमांदा समाज पहचान चुका है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस संदेश को दोहराया कि “हिंदू और संघ कभी इस्लाम का विरोध नहीं करते। उन्होंने कहा देश मुझे नफरत फैला रहे हैं मेरी नजर में वह भारतीय नहीं है। पसमांदा समाज नें सरकार से मांग की है कि पसमांदा समाज के लिए विशेष मंत्रालय बने, वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक संस्थानों में उचित हिस्सेदारी मिले, और समाज के बच्चों के लिए छात्रावास व बारात घर बनाए जाएं।










