Spread the love

गदरपुर । यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गदरपुर द्वारा आयोजित “पर्यावरण मित्र (सफाई कर्मचारी)सम्मान समारोह” में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा सहभागिता करते हुए 83 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा,पर्यावरण मित्रों का निरंतर समाज हित व सेवा का भाव एक अनुकरणीय उदाहरण है पर्यावरण मित्रों द्वारा निरंतर लगातार विपरीत मौसम के बावजूद सेवा कार्य किए जाते हैं वही कार्यक्रम आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने कहा कि पर्यावरण मित्रों द्वारा कोरोना काल में भी नाम मात्र को मानदेय मिलने के बावजूद अपनी सेवाएं प्रदान की गई जो कि एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,अश्वनी कुमार ,परमजीत सिंह,मुस्कान चावला, तनीषा चावला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page