
मुनस्यारी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं मृतका के परिवार को धमकाने का आरोप है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को ग्राम शंखधुरा, मुनस्यारी निवासी केदार सिंह ने थाना मुनस्यारी में तहरीर दी थी कि दीपक नामक युवक उनकी पत्नी को फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार धमकाता रहा तथा आत्महत्या के लिए उकसाता रहा। दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी अभियुक्त द्वारा वादी के परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
तहरीर के आधार पर थाना मुनस्यारी में अभियुक्त दीपक सिंह निवासी मसूरिया, पो. पांखू, थाना थल के विरुद्ध धारा 108/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श रेखा यादव के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुनस्यारी श्री अनिल आर्या मय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थल–नाचनी रोड से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अनिल आर्या
का0 बलवन्त
का0 विरेन्द्र गैड़ा
का0 चालक प्रेम बंग्याल








