Spread the love

जिन वार्डों में 116.99 लाख रुपए के विकास कार्य होने हैं उनका एक भी सभासद उपस्थित नहीं था

गदरपुर। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही भ्रष्टाचार मुक्त मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका को भी भ्रष्टाचार से मुक्त रखा जायेगा। नगर में विकास की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नगर के विकास के लिए करीब 116.99 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किये गये है। नगर में बंदरों से भी नगरवासियों को शीघ्र राहत दिलाई जायेगी। शनिवार को पालिकाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना द्वारा पालिका सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। पत्रकारों द्वारा किये गये सवालों का जबाब देने के बाद पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में विकास की कमी नहीं आने दी जायेगी और पालिका में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा पालिका कर्मियों की बैठक लेते हुए उन्हें सख्त दिशा निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि पालिका के चुनाव से पूर्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी को विभिन्न वार्डो में विकास कार्य के लिए पत्र लिखा गया था। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास के लिए 116.99 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। गुम्बर ने मुख्यमंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का आभार जताया। गुम्बर ने कहा कि नगर में बंदरों का काफी आतंक है जिससे नगरवासी काफी परेशान हैं। इस समस्या का समाधान के लिए शीघ्र ही बंदर पकड़ने की टीम बुलाई जायेगी। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर विकास के लिए स्वीकृत कार्यों का विवरण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक में करतारपुर रोड पर नहर माईनर से नरेन्द्र कोली के मकान तक मिट्टी भरान एवं नाली निर्माण के लिए 19.80 लाख रुपये,वार्ड नंबर एक में चिंतन अरोरा के मकान से शुक्ला के मकान को होते हुए विनोद दुमड़ा के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य के लिए 8.86 लाख रुपये,वार्ड नंबर 2 में रामआश्रय लाल जाटव के मकान से राजपाल बाल्मीकि के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 5.26 लाख, वार्ड नंबर 3 में एहजाज मौ के मकान से हरबंस फौजी के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य 3.39 लाख, वार्ड नंबर 3 में शम्भू के मकान से राजबहादुर के मकान तक टाईल्स नाली निर्माण कार्य हेतु 4.61 लाख, वार्ड नंबर पांच में मदन के मकान से श्याम बिहारी के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण हेतु 5.48 लाख,वार्ड नंबर 6 अशोक धीर के मकान से आशीष चुघ के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली पुनःनिर्माण कार्य हेतु 6.79 लाख,वार्ड नौ में मदन लाल शर्मा
के मकान से हरबंस लाल गुम्बर के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 19.10 लाख,वार्ड नंबर 9 में सुरेन्द्र छाबड़ा के मकान से गोविन्द सक्सैना के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 13.90 लाख,वार्ड 11 में श्यामलाल सुखीजा के मकान से प्रमोद बजाज की फैक्ट्री तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 17.70 लाख,वार्ड 11 में सुरेन्द्र बेहड़ (सोनी टेलर्स) के मकान से संजीव छाबड़ा के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 12.10 लाख स्वीकृत किये गये। उक्त कार्यो के लिए कुल 116.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यो के टेण्डर भी हो चुके है और शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे। उन्होेंने कहा कि इसके अलावा जिन वार्डो में विकास कार्य अधूरा है उसकी जानकारी मिलते ही उन वार्डों में कार्य करवायें जायेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर,नरेश हुड़िया,महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा,अभिषेक गुम्बर,मुनि भुसरी,अरविन्द पाल, संतोष गुप्ता, नाजिर,फराहिम,बृजेश कुमार,चिंतन अरोरा,आकाश कोचर,राजबाला चौहान,पूनम ग्रोवर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सभासद प्रतिनिधि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page