Spread the love


गदरपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शिक्षक समारोह का आयोजन नगर के बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभागार में करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े 850 से अधिक लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सोमवार की सायंकाल सभासद परमजीत सिंह और रजत कुमार अश्विनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, नगर पंचायत गूलरभोज अध्यक्ष सतीश चुग और दिनेशपुर नगर पंचायत चेयरपर्सन मनजीत कौर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया ।
समारोह में 88 सेवानिवृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया । वही गदरपुर ब्लॉक के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी और अर्ध सरकारी विद्यालयों के करीब 850 शिक्षकों के अलावा 40 विद्यालयों के प्राध्यापकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अपनी रंग बिरंगी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए वातावरण को रंग मय बना दिया इस मौके पर प्रीत ग्रोवर ,काबल सिंह, मुनि भुसरी, नायब सिंह धालीवाल, संजय सिंह ,परविंदर सिंह ,नरेश हुड़िया, सुबोध शर्मा, मोहनलाल अरोड़ा लाल मोहम्मद, सुभाष गुंबर, सतीश बत्रा, सन्नी बत्रा, योगेंद्र सिंह चौहान,सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, रामविलास शाह, प्रभाकर तिवारी, ज्योति अरोड़ा, राजबाला चौहान ,कुलवीरी चौधरी, चंपा पांडे,पूनम ग्रोवर सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल रहे ।

You cannot copy content of this page