Spread the love



मसूरी में भट्टा फाल रोपवे संचालन के दौरान संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी को मॉक ड्रिल आयोजित करेगा। इस अभ्यास में आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान, रोपवे में फंसे यात्रियों को रस्सी के माध्यम से सुरक्षित रूप से बाहर निकालेगे, जिससे रेस्क्यू टीम की तत्परता और क्षमता का मूल्यांकन किया जायेगा। प्रशासन का दावा है कि रोपवे में किसी भी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में रेस्क्यू टीम पूरी तरह से तैयार है। जिसको लेकर भट्टा फाल रोपवे पर आपदा प्रबंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भविष्य में आने वाली आपदा को लेकर विभिन्न विभागों के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में 21 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे आपदा के सम्बन्ध में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जायेगा। इस मौके पर अजय पन्त (असिस्टेंट कमाण्डेड़ एन0डी0आर0ए, डा0 सी0एस0 रावत (ऐ0सी0एम0ओ स्वास्थ्य विभाग), सन्तोष सिंह कुंवर (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी), संजय सिंह (जे0ई0 यू0पी0सी0एल), अजय सेमवाल (कनिष्ठ सहायक आपदा विषम कुमार (पूर्ति निरीक्षक स्वास्थ्य विभाग)ख् त्रैपन सिंह (निरीक्षक एन0डी0आर0एफ0), राजेन्द्र सिंह रावत (नायब तहसीलदार सदर देहरादून) सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page