Spread the love

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, ने ग्राम सभा नजीमाबाद धौराडाम में लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्माणधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (टाइप-A) की स्थापना हेतु विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया व बुनीयाद की प्रथम ईंट रखी। विधायक बेहड़ ने जानकारी दी कि फिलहाल यह स्वास्थ्य केंद्र अस्थायी रूप से किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है । केंद्र हेतु भूमि हस्तांतरित के बाद आज से ही लगभग ₹5 करोड़ की लागत से इसकी स्वयं की आधुनिक भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है जल्द से जल्द भवन का निर्माण होगा तथा साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय एवं अन्य पदों का सृजन भी किया जाएगा तथा भविष्य में इसका उच्चीकरण कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा कि नजीमाबाद क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना इस इलाके के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसे आज साकार किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि ये आजादी के बाद आज यहाँ पहली बार प्राथमिक चिकित्सालय का निर्माण होने जा रहा है | वे जब स्वास्थ्य मंत्री थे तब उन्होंहे रुद्रपुर मेडिकल कालेज के साथ ग़दरपुर,बाजपुर,सितारगंज,दिनेशपुर में स्वास्थ्य केन्द्रों का उच्चीकरण कराया साथ ही उत्तराखंड के पाहडी क्षेत्रों में 44 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना कराई तथा साथ ही रुद्रपुर समेत कई जिला चिकित्सालय बनवाये | किच्छा सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वास्थ्य केंद्र समेत कई अस्पतालों का सौन्द्रियकरण व कई अस्पतालों का आधुनिकीकरण करवाया

| नजीमाबाद के इस स्वास्थ्य केंद्र न बने इसको रोकने के लिए कई नेताओं ने प्रयास किये किन्तु उनके भरपूर प्रयास से आज इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है | इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से बखपुर ग्रामसभा, सूर्यनगर, नजीमाबाद, तिलियापुर, गऊघाट, डम्पी फार्म, कोटखर्रा, दीवानझाला सहित आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब क्षेत्रवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए किच्छा या शक्तिफार्म नहीं जाना पड़ेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में यहीं पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नजीमाबाद क्षेत्र में नयी नईं योजनाये लायी जा रही है अनेकों सडको पर शीघ्र निर्माण प्रारम्भ कराएं जायेंगे | यहाँ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई जायेगी | उन्होंने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा में भी शामिल रही है तथा उनके सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज इसका विधिवत शुभारम्भ भूमि पूजन के साथ कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान किच्छा कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, निवर्तमान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,आनन्द पाल चौधरी अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिन्धी, सरताज, गुड्डू प्रधान,रौशनी देवी ग्राम प्रधान, सुन्दर सिंह, सुरजीत सिंह, सुनील ठाकुर, बिशन सिंह कोरंगा, राजेन्द्र शर्मा, भजन सिंह, सोनी सिंह, विक्रम कोरंगा, बलवीर सिंह, ओम प्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, प्रेम सिंह,छोटेलाल कोली, योगेंद्र, अशोक चुघ,गुरचरण सिंह,हरभजन सिंह, शहीदुल रहमान,शाहनवाज शान,बसंत तिवारी, भूपेंद्र छोटू, सपन मंडल, बलविंदर सिंह,बलवंत सिंह,रघुनाथ,लाखन,अनिल यादव,अफाक, विक्रम कोरंगा,पान सिंह,बलवंत सिंह,डिम्पल सिंह,लखविंदर सिह,बबलू,प्रभात पंडित, सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक बेहड़ का भव्य स्वागत करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन पर हर्ष व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

You cannot copy content of this page