Spread the love

सितारगंज के श्री रामलीला ग्राउंड में शिव कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में 11 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिव कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा पिछले 15 वर्षों से लगातार निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह करवा रहे हैं, जो वास्तव में समाज के लिए एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में समिति को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो सरकार पूरी तरह से सहयोग के लिए तत्पर है।कार्यक्रम में ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ सभी 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।समिति की ओर से सभी निर्धन कन्याओं को दहेज की समुचित व्यवस्था भी की गई, जिससे सभी परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। विवाह के उपरांत अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के लिए भव्य भोजन व्यवस्था भी की गई थी।
वहीं विवाह कार्यक्रम से पूर्व सितारगंज के मुख्य मार्गों से होकर 11 जोड़ों की बारात भी धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कुल मिलाकर शिव कांवड़ सेवा समिति का यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ,नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ,अनिरुद्ध राय, दीपक गुप्ता ,सतीश उपाध्याय, शिवपाल चौहान ,सत्येंद्र दिवाकर, पंकज रावत, पंकज गहतोड़ी, नवीन भट्ट ,महेश मित्तल ,सुरेश जैन ,इकबाल सिंह भुल्लर ,उदय राणा ,संजय गोयल ,रवि रस्तोगी ,आदि उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page