
लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 234 वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं। आज भारतीय उद्योग जगत एवं श्रमिक हितेषी भारत के हृदय सम्राट भारत पदम् विभूषण श्री रतन टाटा के निधन पर लुकास टीवीएस मजदूर संघ, हैंकल मजदूर संघ और डॉल्फिन के श्रमिकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ शोक सभा की, आज एक महान महा पुरुष को खो कर पूरे देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है सभी श्रमिको के साथ साथ पूरा देश आहत हुआ है। लुकास टीवीएस संगठन अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर लम्बे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत है यहां बैठे शासन प्रशासन की कानों में जूं तक नहीं रैंग रहे कभी कभी तो ऐसा लगता है उत्तराखंड में अपनी संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ना पाप हो गया जिस तरह सिडकुल में आए दिन कम्पनी मालिकों द्वारा श्रमिकों का शोषण कर, श्रमिकों हड़ताल करने को बाध्य किया जा रहा है वर्तमान में सिडकुल की 4 संगठन संघर्षरत हैं। जिला प्रशासन श्रमिक समस्याओं का समाधान कराने के बजाय श्रमिकों पर अपना दादागिरी का कहर ढाह रहे हैं। श्रमिक समस्याओं पर आखिर प्रदेश सरकार मौन रहना और श्रम मंत्री का दायित्व खुद मुख्यमंत्री महोदय के पास होने के बावजूद भी श्रमिकों की न्याय संगत मांगों का समाधान न करना वर्तमान सरकार की मनसा पर प्रश्न चिह्न लगा है और श्रमिक आने वाले चुनाव में इस प्रश्न चिह्न को दूर करने का काम करेंगे। *धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के महामंत्री बसन्त गोस्वामी, कोषाध्यक्ष हरीश सिंह राणा, संगठन मंत्री दीवान सिंह और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।










