
खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक निशुल्क सेवाएं नालसा टोल नंबर फ्री0-15100 इत्यादि पैनल अधिवक्ता ममता शर्मा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बताया कि कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को मानसिक सामाजिक सहयोग देना चाहिए तंबाकू धूम्रपान और नशे से दूर रहना चाहिए यदि हम आज से ही तंबाकू धूमपान और नशे से दूरी बनाए, संतुलित आहार अपनाऐ तो आने वाली पीढियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है कैंसर से डरने की नहीं, जागरुक होकर उससे लड़ने की आवश्यकता है सही जानकारी समय पर जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर इस बीमारी को हराया जा सकता है ज्यादा से ज्यादा आप लोग जागरुक हो क्योंकि समय पर, डॉक्टर की सलाह व जांच, करना बहुत जरूरी है कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना ओर स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया विमलेश कुमार शर्मा पैनल अधिवक्ता द्वारा नशे से दूर रहने की सलाह देकर विश्व कैंसर दिवस के पंपलेट देकर प्रचार प्रसार करके जानकारी देकर ग्रामीण लोगों को जागरूक किया गया । इस मौके पर पैनल अधिवक्ता विमलेश कुमार एडवोकेट ममता शर्मा ,पैरा लीगल बॉलियनटर, गीता शर्मा, प्रीती राना, लाल सिंह, । चंचल सिंह ,इलियास सिद्दीकी ,मीरा देवी ,भगवती राणा ,मान वती ,आर बी सिंह, विमल कुमार, आदि उपस्थित रहे।











