
खटीमा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिषद खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग कर विधिक जन जागरूकता कैंप राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदेली मैं प्रधानाचार्य अशोक कुमार की अध्यक्षता में विधिक कैंप का आयोजन किया गया कैंप में मंच का संचालन पीएलबी गीता शर्मा द्वारा कर छात्र-छात्राओं को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऐसी समस्याओं के मामलों का निस्तारण किया जाता है जैसे (बिजली बिल) विद्युत व जल बिल संबंधित मामले, “धन वसूली व “धारा 138 एन आई एक्ट के मामले “श्रम विवाद मामले , इत्यादि समस्याओं का निस्तारण कर सकते हैं और लंबित वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा किया जाता है जैसे जिला न्यायालय के लंबित राजस्व बाद वैवाहिक मामले (तलाक को छोड़कर) ऐसे मामलों का जैसे धन वसूली, शमनीय प्रकृति के अपराधिक वाद ,मोटर दुर्घटना प्रतिकर बाद, श्रम विवाद ,भूमि अधिग्रहण के मामले भुगतान व सर्विस किराएदारी मामले मोटर वाहन अधिनियम के अपराधों के चालान हेतु ऐसे केसों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है साथ ही संबंधित अधिकारियों ने बताएं कि ऐसे मामलों के बारे में विधिक कैंप के बारे में अपने घर में जाकर अपने बड़े सदस्यों को यह जानकारी जरूर दें और नालसा टोल नंबर के लिए भी बताएं जिससे आपके मम्मी पापा व रिश्तेदार या किसी को पड़ोस में किसी को भी समस्या हो तो वह विधिक निशुल्क सहायता प्राप्त कर सके स्कूल के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया परमानेंट स्थाई लोक अदालत के बारे में विधिक निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी, और बताया अननोन पर्सन द्वारा कोई चीज नहीं लेनी है, और ना हीं खानी है ना ही किसी के साथ बैठकर जाना है किसी के बहकावे में नहीं आना है अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है आते जाते अगर आपको कोई समस्या लगे तो, तुरंत पुलिस को सूचना देनी है जागरूक बने , सुरक्षित रहे और अपने परिजनों , को विधिक कैंप के बारे में जानकारी दें जिससे वह विधिक निशुल्क सेवाओं को प्राप्त कर सकें । छात्र-छात्राओं को, श्रम कार्ड व मानव तस्करी की जानकारी देकर साइबर क्राइम नालसा टोल नंबर फ्री0 – 15100 इत्यादि की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को, जागरूक किया गया इस मौके पर पैरालिगल वॉलंटर गीता शर्मा प्रीती राना, लाल सिंह उपस्थित रहे ।











