
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महावीरनगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज ‘मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना’ के तहत बनने वाली सड़क का विधिवत शुभारंभ किया गया। लगभग 77 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह 900 मीटर लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुलभ बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान करेगी। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना का उद्देश्य प्रत्येक गांव को सुगम और सुदृढ़ मार्ग से जोड़ना है,ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कार्यों में भी सुविधा बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर,
तिलक राज गंभीर,अशोक वर्मा, मनोहर प्रकाश,ग्राम प्रधान मयंक कालरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण रानी,गौरव रल्हन, उदित वर्मा,परमजीत सिंह,वंश वर्मा,शुभम वर्मा,अनिल छाबड़ा,शंटी वर्मा,बीडीसी बलवीर सिंह,बीडीसी राजेंद्र सैनी,बीडीसी पवन राजपूत,जसवीर चीमा,राजन गावड़ी,विजय वर्मा,प्रेम सचदेवा,सुरेंद्र गावड़ी,संदीप रल्हन,जसवीर सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।सड़क निर्माण की शुरुआत से महावीरनगर के ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब कृषि उत्पादों को मंडी तक ले जाना आसान होगा और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और अतिथियों ने मिल-बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।










