
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा सुरेश कोली पर की गई टिप्पणी के बाद किच्छा में कोली समाज में उबाल आ गया है। डी डी चौक किच्छा पर मुकेश कोली प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कोली समाज, उत्तराखण्ड के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड़ का पुलला बड़े आक्रोश के साथ फूंका। इस दौरान मुकेश कोली ने कहा कि कोली समाज है क्या ? कोली है कौन तो मैं पहली बात तो यह बता दूं कि कोली समाज वो च्युंइगम है जो बालों में अगर चिपक जाये तो सीधे सिर का मुण्डन ही करवाना पड़ेगा। इसलिये हमारे पीछे पड़ने, हमें धमकी देने या हमें टार्गेट करने पर आप हमारा क्या नुकसान करोगे ये तो नहीं पता लेकिन हम अनुसूचित समाज आपका बहुत नुकसान कर सकता है, इसका मैं दावा कर रहा हूँ। कोली समाज लिए क्या किया था हमनें आपके लिए क्या किया यह सब छोड़ दीजिये लेकिन कितनी अजीब बात है कि एक तरफ आप हमारे साथी को बोल रहे है कि उसका आपराधिक इतिहास है, वो क्रिमनल है, उसको पुलिस ढूंढ रही थी. दूसरी तरफ आप यह भी बोल रहे हैं कि आपकी पत्नी ने उसे छुपाया, उसके लिये आपने कोतवाल को सस्पेंड करवाया, दरोगा को सस्पेंड करवाया अगर वो अपराधी था तो आप ने क्यों बचाया ?
सच तो यह है कि आपका अंहकार, आपका घमण्ड इस बात की गवाही नहीं देता कि एक ओ०बी०सी०, एस०सी० समाज का बेटा राजनीति में आगे कैसे बढ़ रहा है, आप यह बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि एक ओ०बी०सी०/एस०सी० समाज का लड़का आपके पीछे क्यो नहीं चल रहा उसने अपना अलग रास्ता कैसे बना लिया.
आप ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि उसकी पत्नी मेयर कैसे बन गई,आपको यह अच्छा नहीं लगता है कि वो आपके झूठ, आपके भ्रष्टाचार और आपके अपराध के कारोबार में साथ नही है.आप कहते हैं कि में बहुत एक्सपीरियन्स वाला आदमी हूँ, मैं मंत्री था. मैं विधायक हूँ, मैं फलाना था. मैं ढिकाना है, लेकिन तारीख देख रही है कि आप जिस अहंकार में चूर होकर, जिस अभद्र भाषा में जिस बदतमीजी के साथ कभी शुक्ला जी से उलझते हैं, कभी विकास शर्मा जी के पीछे पड़ते हैं. कभी गफ्फार खान को टार्गेट करते हैं, कभी जितेन्द्र गौतम और कभी सुरेश कोली और उनकी पत्नी को उल्टा सीधा कहते हैं,ऐसा लगता ही नही है कि कोई बड़ा राजनेता बोल रहा है ऐसा लगता है कि जैसे कोई मौहल्ले की लड़ाकू और बदतमीज आदमी बोल रहा है, मुझे तो कई बार ऐसा लगता है कि आपको बिना विवाद पैदा किये, खाना हजम नहीं होता है, और पूर्व विधायक जी, पूर्व विधायक इसलिए कह रहा हूँ कि बहुत जल्दी आप पूर्व विधायक होन वाले हैं।
आपकी इन धमकियों कि मेरा समय आयेगा तो मैं ठीक दूंगा, ये कर दूंगा, वो कर दूंगा, इनसे सियार डरते होगें, कोली समाज के शेर और कोली समाज का ये बेटे नहीं डरते हैं।और अन्त में आपने हमारे समाज से सुधरने की रिक्वेस्ट की हम भी आपसे एक रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि हमारे पीछे मत पड़िये, शान्ति से अपना काम करिये अन्यथा आपका सूप क्या बोलता है. आपकी छलनी क्या बोलती है, आप क्या करते हैं, आपका बेटा क्या करता है और आपके चेले क्या करते हैं हमें यह सब उजागर करने में बहुत समय नहीं लगेगा।इसलिये आपको चौराहे पर खड़े होकर कान पकड़कर कोली समाज से माफी मांगनी पड़ेगी अन्यथा कोली समाज आपके विरूद्ध उग्र आन्दोलन करने हेतु बाध्य होगा।,इस दौरान मुकेश कोली रज्जी कोली, भन्नु कोली रामचन्द मूलचंद कोली, राजकुमार जगदीश कोलो सुजल कोली, आनंद, रानू कोली राहुल कोली,असुनील कोली, मोहित , करतार रिकू कोली, मनीष , , अदन कोली, आदि लोग उपस्थित थे।










