Spread the love


गदरपुर । नवजात शिशु के जन्म की खुशियों का मनाते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम एवं लंगर का आयोजन किया गया यह जानकारी देते हुए समाजसेवी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता बाबा हरभजन सिंह की प्रेरणा एवं परिजनों की सहमती से अपने सुपुत्र जिंदवीर सिंह के जन्मदिन पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें नानकसर ठाठ गजरौला, बाजपुर के बाबा प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग़ालिब खुर्द के बाबा अमरजीत सिंह द्वारा, लख खुशियां पातशाहीयां ,पूता माता की आशीष, शब्द गायन करते हुए शिशु जिदवीर सिंह के जन्मदिन की सभी संगत को शुभकामनाएं प्रदान की । इस दौरान भारी संख्या में संगत ने सर्वत्र सुख शांति की अरदास में शामिल होकर गुरु का लंगर रूपी प्रसाद भी ग्रहण किया।

You cannot copy content of this page