Spread the love

तिलक राज बेहड़, विधायक किच्छा, ने आज ग्राम नारायणपुर में विधायक निधि से कराए गए तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इन कार्यों की कुल लागत लगभग ₹8,27,000 है। इसके तहत ग्राम नारायणपुर के श्मशान घाट में ₹5 लाख की लागत से चारदीवारी के शेष कार्य, सुंदर कॉलोनी नारायणपुर में ₹1,27,000 की लागत से मंदिर की चोटी निर्माण कार्य तथा नारायणपुर मंदिर में सौन्द्रियकरण कार्य ₹2,00,000 की लागत शामिल हैं। इसके साथ ही विधायक बेहड़ ने नारायणपुर कोठा सुंदर कालोनी में स्वर्गीय लग्न देवी मार्ग का भी लोकार्पण किया |

विधायक बेहड ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर इन कार्यों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री बेहड़ ने कहा, “गांवों का समग्र विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधायक निधि का प्रत्येक रुपया जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खर्च किया जा रहा है। छठ घाट, श्मशान घाट और धार्मिक स्थलों का विकास सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। मैं निरंतर प्रयासरत हूं कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हों।”विधायक बेहड़ ने मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र कि खुशहाली और सर्वजन हित की कामना की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी वे प्रतिबद्ध हैं और जनता के सहयोग से विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत विधायक बेहड़ ने नारायणपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  सुदीश प्रताप के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या,ग्राम प्रधान दीपिका देवी,राजेश प्रताप सिंह,सुदीश प्रताप सिंह,अशोक चुघ,अवनेंद्र सिंह,अशोक कुमार,सुरेन्द्र सिंह,नंदकिशोर,रणजीत सिंह,जसवंत सिंह,राम नारायण,सीताराम,राजकुमार,सुनील सिंह,संतोष कुमार,हरिओम चौहान समेत संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page