Spread the love

सितारगंज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थारू भगोरी में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली जहां बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का कार्य किया गया।सितारगंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्री जगन्नाथ कर्मा देवी संस्था की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू द्वारा स्कूली बच्चों को जूस वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने खुशी-खुशी जूस ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने बताया कि उनकी संस्था श्री जगन्नाथ कर्मा देवी के नाम से संचालित है, जो लगातार गरीब, जरूरतमंद और निर्धन बच्चों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मदद करती है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे हमारी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाना है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बच्चों को जिस चीज की आवश्यकता हो, उसे उपलब्ध कराया जा सके इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ने संस्था और बीना साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक होते हैं और समाज के अन्य लोगों को भी आगे आकर सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं निश्चित ही ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का कार्य करते हैं।

You cannot copy content of this page