जौलजीवी, 14 सितम्बर 2025
हेमंत कुमार, खबर पड़ताल पिथौरागढ़


जौलजीवी में मासूम नन्ही कली के लिए रविवार को जनआक्रोश उमड़ पड़ा। महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवा और व्यापारी—हर वर्ग के लोग सड़क पर उतर आए और न्याय की मांग को बुलंद किया।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक धारचूला गगन सिंह रजवार, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेश पाल, पूर्व ग्राम प्रधान खगेन्द्र अवस्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता शंकुन्तला दताल भी शामिल हुए।
स्थानीय व्यापारी और जनप्रतिनिधियों ने भी एकजुट होकर आवाज उठाई। इनमें प्रमुख रूप से गजेंद्र पतियाल, हरीश ओझा, हरीश पोखरिया, सुरेंद्र पतियाल, दान सिंह भंडारी, ललित लवेला, ललित जोशी, कमलेश जोशी, कमलेश अन्ना, भूपाल पाल, मनोज अवस्थी, कविता चंद, बसन्ती दास, ललिता पतियाल, विनोद बाल्मिकी, नवीन चंद, संजय दताल, बबिता रजवार, शोभा रजवार, नीतू कन्याल, तथा वर्ल्ड साइबर जौलजीवी के आरिफ और अरफाज शामिल रहे।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की आंखों में आंसू और दिल में आक्रोश साफ झलक रहा था। एक महिला ने कहा –
“हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी तो विकास का कोई मतलब नहीं। हम अपनी नन्ही कलियों को डर के साये में नहीं जीने देंगे।”
पूरा जौलजीवी क्षेत्र एक सुर में यही कहता दिखा –
“न्याय चाहिए, नन्ही कली को इंसाफ चाहिए।”









