Spread the love

काशीपुर -समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने मनीमाजरा (सेक्टर 13) के विकास कार्यों को लेकर नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा की 3 लाख से अधिक की आबादी को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक ओपन एयर थिएटर की सख्त जरूरत है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सालों से ठंडे बस्ते में पड़ा है। पिछले दिनों प्रशासक महोदय ने पुरे मनीमाजरा का औचक निरीक्षण किया था जिसमें उन्होंने शिवालिक गार्डन भी आना था तथा ओपन एयर थियेटर के लिए जगह का मौका मुआयना स्वयं देखना था, पर उस दिन मनीमाजरा हॉस्पिटल और इंदिरा कालोनी पार्क के निरीक्षण के बाद शिवालिक गार्डन आए ही नहीं और लोगों को जबरदस्त निराशा हाथ लगी। ‘ओपन एयर थियेटर’ का सपना बनते बनते टुटता हुआ नजर आया। वहां शिवालिक गार्डन में पहुंचे लोगों में नाराजगी व निराशा देखी गई।

मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस वेलफेयर एसोसिएशन (MERWA) के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन और नगर निगम के ढुलमुल रवैये पर कड़ा रोष जताते हुए शिवालिक गार्डन में लंबित ओपन एयर थिएटर के निर्माण की मांग एक बार फिर दोहराई है। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट कागजों पर तथा प्रशासन के संज्ञान में कई वर्षों से स्वीकृत है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व चंडीगढ़ कार्पोरेशन के पूर्व मेयर सुरेन्द्र सिंह ने अपने कार्यकाल में इसको प्रशासन के संज्ञान में लाने का काम किया था, लेकिन धरातल पर अब तक एक ईंट भी नहीं लगाई गई है।

​वर्षों पुराना इंतजार:- ऑल मनीमाजरा वेल्फेयर एशोसियेशन के प्रधान एस एस परवाना ने बताया कि शिवालिक गार्डन में ओपन एयर थिएटर की योजना को प्रशासन के संज्ञान में आए कई साल बीत चुके हैं। बावजूद इसके, संबंधित विभाग इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाले हुए है। प्रशासक गुलाबचंद कटारिया जी के मनीमाजरा आने पर आश बंधी जो उसी दिन निराशा में तब्दील हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण है।

बजट और योजना का सवाल: उन्होंने सवाल उठाया है कि जब प्रोजेक्ट प्रशासन एवं कार्पोरेशन के संज्ञान में है , तो इसके निर्माण में देरी क्यों की जा रही है? क्या आवंटित बजट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ या प्रशासनिक उदासीनता मनीमाजरा की जनता-जनार्दन की सुविधा पर भारी पड़ रही है।

मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन सुभाष धीमान ने कहा है कि यह प्रोजेक्ट केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि मनीमाजरा की जनता की भावना और उनकी सांस्कृतिक पहचान का सवाल है। अगर प्रशासन ने जल्द ही इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे मनीमाजरा की स्थानीय जनता के साथ मिलकर ओपन एयर थियेटर बनाने की आवाज बुलंद करने पर मजबूर होंगे ।

​एसोसिएशन के पदाधिकारी राजबीर सिंह भारतीय के साथ चैयरमैन सुभाष धीमान, ऑल मनीमाजरा वेल्फेयर एशोसियेशन के प्रधान एस एस परवाना, समाजसेवी अरुण कुमार वशिष्ठ एडवोकेट, मोली जागरा से समाजसेवी एवं पास्टर रॉबर्ट विलियम और सुभाष नगर से महिला समाजसेवी पुजा रॉय ने सयुंक्त बयान में प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि मनीमाजरा 3 लाख से भी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। शिवालिक गार्डन न केवल सेक्टर-13 बल्कि पूरे मनीमाजरा के लोगों के लिए मनोरंजन और सैर-सपाटे का मुख्य केंद्र है। यहाँ “ओपन एयर थिएटर” बनने से स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों और युवा प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक उचित मंच मिलेगा।

​सयुंक्त रुप से सब की मांग के मुख्य बिंदु:-
सांस्कृतिक विकास:- ओपन एयर थिएटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नाटक, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा बढावा।

​बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों के लिए उपयोगी:-शाम के समय वरिष्ठ नागरिकों के लिए भजन-कीर्तन और बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन सुगम हो सकेगा।

प्रशासन से अपील:- एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से अनुरोध किया है कि शिवालिक गार्डन के सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट के तहत इस थिएटर के लिए बजट आवंटित किया जाए।

उन्होंने कहा कि मनीमाजरा के निवासियों को छोटे कार्यक्रमों के लिए भी दूर जाना पड़ता है। शिवालिक गार्डन में पर्याप्त जगह उपलब्ध है, यदि यहाँ एक ओपन एयर थिएटर बनता है, तो यह सेक्टर-13 और पूरे मनीमाजरा की एक बड़ी जरूरत को पूरा करेगा।”

सबने मिलकर प्रशासक महोदय, प्रशासन एवं कार्पोरेशन से पुरजोर अपील की है कि बिना देरी के जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया या जमीनी कार्यवाही शुरू की जाए। हमें पुरा यकीन भरोसा और विश्वास है कि मनीमाजरा के निवासियों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरने और प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन हमें मजबूर नहीं करेगा। अगर कार्य जल्द पूरा होता है तो यह ओपन एयर थियेटर, चंडीगढ़ की शान में “स्मार्ट सिटी” बनने में भी मील का पत्थर साबित होगा।
इस ज्वलंत मुद्दे पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों, युवाओं, बच्चों व महिलाओं ने भी अपने-अपने स्तर पर आवाज उठाई है।

You cannot copy content of this page