श्रीनगर गढ़वाल। स्पिक मैके संस्था की ओर से जीजीआईसी श्रीनगर और कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की ओड़िसी नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना कलाकार प्रज्ञा घोष ने विविध भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। आज शनिवार को स्पिक मैके संस्था की ओर से कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में जहां शिक्षको-कर्मचारियों छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना प्रज्ञा घोष ने छात्र-छात्राओं को ओड़िसी नृत्य विधा की विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही मनमोहक भावों के माध्यम से नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी दी जहां छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया। यहां ओड़िसी नृत्यांगना प्रज्ञा घोष ने प्रस्तुति देने के साथ ही छात्र-छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। शिक्षक महेश गिरि ने कहा कि संगीत व कला से हर इंसान किसी-ना-किसी रुप में अवश्य जुड़ा होता है। छात्रों में छिपी कला को उभारने व निखारने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर अवश्य होने चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने स्पीक मैके के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशसा की। आयोजन में गोविन्द नंथवान,राजवीर बिष्ट,जसपाल बिष्ट,भाष्कारानंद गौड़,भगवती प्रसाद गौड़,सुनीता आर्य,दलवीर सिंह शाह महेश गिरि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह व संचालन राजवीर बिष्ट ने किया