
रुद्रपुर। ग्राम लम्बाखेड़ा में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस सड़क का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, पूर्व ग्राम प्रधान मुनव्वर हुसैन सहित रोहित घीक, सन्नी वासन, प्रकाश दास, ललित सिंह बिष्ट, जाविर हुसैन, आबिद हुसैन, जुबेर हुसैन, मोहम्मद याकूब, सुलेमान, अफसर अली, बिल्लू, मोहम्मद उमर, रिहान, इकबाल, बीडीसी सदस्य आरिफ गाजी, इरशाद, तस्लीम, जितेंद्र कुमार, अहसान अली, दिलशेर अली, इकबाल हुसैन, इसरार अली, नाजिम गाजी, सुहैल गाजी, उमर अली, सद्दाम अली, साबिर अली, शौकीन अली, गुलाम नबी, गुलाब हुसैन, नाजिम अली, कौशर अली तथा मुराद अली समेत दर्जनों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।










