Spread the love

रुद्रपुर। विगत दिनों सोशल मीडिया पर आकाश बाबू नाम के व्यक्ति द्वारा भगवान राम माता सीता के प्रति उपयोग की अभद्र गंदी भाषा के प्रति हिन्दू समाज मे गहरा आक्रोश नजर आया, वही इस गंभीर विषय को लेकर विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठन व भाजपा कार्यकताओ संग ट्रांजिष्ट कैम्प कोतवाली पहुँचे, जहाँ उन्होंने कोतवाल मोहन पाण्डेय से मुलाक़ात कर इस आक्रोषित करने वाले विषय को अवगत करवाया।
विधायक शिव अरोरा बोले देवभूमि उत्तराखंड जहाँ धर्म रक्षित पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के मुख्यमंत्री है और रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा है ऐसे मे हमारे यहाँ बाहर से आ कर सिडकुल कम्पनी मे काम करना और हमारे हीं आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति ऐसी घटिया भद्दी और खून खोला देने वाली भाषा का प्रयोग करना करोड़ हिन्दू सनातनियों को ललकार है।
विधायक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ओर इस विषय पर महौल खराब ना हो उसको लेकर कोतवाल को स्पष्ट निर्देशित किया उस व्यक्ति के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई हो जो उसके सात पुश्ते याद रखें और हमारे आराध्य करोड़ों भारतीयों के दिल में विराजमान प्रभु श्री राम के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा प्रयोग करने से पहले कोई दूसरा भी हजार बार सोचे ।
वही विधायक शिव अरोरा ने जिस कम्पनी मे वह कार्यरत था उसके उच्च अधिकारियों से भी वार्ता कर यह सुनिश्चित करने को कहा उस कंपनी में वह दोबारा घुस ना जाये साथ हीं विधायक ने स्पष्ट संदेश दिया पुलिस यह सुनिश्चित कर ले रुद्रपुर मे वह नजर नहीं आना चाहिए और जो भी उसको काम या रहने को जगह देगा वह भी उतना बड़ा दोषी होगा जितना उस घटिया मानसिकता के व्यक्ति ने ऐसी भाषा बोल अपनी नीच सोच को उजागर करने का कार्य किया।
भारत देश प्रभु श्री राम का है और प्रभु श्री राम देश के कण कण में बसते हैं।उनके विधायक होते इस प्रकार के कृत्य करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा पुलिस उचित कार्रवाई करें वरना लोगों में बहुत आक्रोश है कहीं ऐसा ना हो उनका आक्रोश बाहर आ जाये।इस दौरान गो रक्षा दल जिला महामंत्री राधे सनातनी ने कहा हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है जिस भगवान राम के देश मे रहते है उसको गाली देते है ऐसे लोगो के खिलाफ सनातनी हिन्दू एकमत है और पुलिस उसको अगले दो दिन मे ठीक से इलाज करे वरना हमको इलाज करना आता है हम न्यायप्रिय लोग है इसलिए पुलिस उस अभद्र भाषा बोलने वाले का ऐसा इलाज करे जो भविष्य मे कोई ऐसा करने से पहले कई सो बार सोचे। हमारे भगवान को कोई ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेगा यह कभी बर्दाश्त नहीं होगा। उसका इलाज पुलिस अपने तरह से करे ऐसी हम मांग करते है।इस दौरान बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, गो रक्षा दल जिला महामंत्री राधे श्रीवास्तव,पार्षद एमपी मौर्य, शिवकुमार गंगवार, राजेंद्र राठौड़, राजा भरद्वाज,शंकर विश्वास, पवन राना, विजय डे,आदेश भारद्वाज,मनोज मदान,मयंक कक्कड़, मानव कक्कड़, रोबिन, गिरीश राठौर, चन्द्रसेन चंदा, बीनू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page