
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में 10 मार्च 2026 से 14 वर्ष आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से सुरक्षित करना है अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी एक प्रकार का वायरस है जो मुख्य रूप से संक्रमण के माध्यम से फैलता है और यह महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का सबसे प्रमुख कारण माना जाता है। विश्व स्तर पर लगभग 95 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर के मामलों में एचपीवी संक्रमण जिम्मेदार पाया गया है उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में परिवर्तन कर देता है, जिससे आगे चलकर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कम उम्र में लगाया गया एचपीवी टीका इस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर देता है उन्होंने बताया कि यह टीका 14 वर्ष आयु की बालिकाओं को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में निःशुल्क लगाया जाएगा। अस्पताल में यह टीकाकरण सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें एचपीवी वैक्सीन के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावीएचपीवी संक्रमण से होने वाली अन्य बीमारियों से सुरक्षा भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता हैसुरक्षित, प्रभावी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित टीका डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष आयु की बेटियों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाकर इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाएं तथा उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित भविष्य प्रदान करें स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक बालिकाओं के टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे समाज में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके










