Spread the love


अश्वनी दीक्षित(खबर पड़ताल) सितारगंज  प्रदेश की राजनीति और अल्पसंख्यक कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत खतीब अहमद ने उत्तराखंड शासन के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अधिसूचना के क्रम में पुनः उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद जब वे पहली बार सितारगंज पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में आदेश ठाकुर, बाबुद्दीन, रईसुद्दीन प्रधान, शिवकुमार मित्तल, सत्यवान, सरताज खां, जरनैल सिंह, हाकिम अली प्रधान, सलीम अहमद प्रधान, तौकिक अहमद पूर्व प्रधान, परमजीत सिंह कोजी प्रधान, निर्मल सिंह, मोईनुद्दीन उर्फ भूरा पूर्व प्रधान, अनीस अस्मद, अनस, उवैश खान, इल्यास, विपुल, सूरज नारायण, आजम अंसारी, जियाउल हक, जावेद मालिक, रियाजुल हक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हज यात्रियों की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, सुगमता और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को नई दिशा और गति मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और पूरे कार्यक्रम ने राजनीतिक रूप से भी नई ऊर्जा का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page