Spread the love

गदरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आर्किटेक्ट विपुल मैंदोली और प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के प्रथम बार गदरपुर आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोशीले अंदाज़ में अभिनंदन किया। रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा और पूरे नगर में युवा शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गुंजन सुखीजा ने कहा कि विपुल मैंदोली और दीपेंद्र सिंह कोश्यारी जैसे ऊर्जावान नेताओं के नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।अपने संबोधन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली और प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने गदरपुर के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा,संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारती जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने की। अपने संबोधन में मुनी भुसरी ने कहा कि भाजपा शासन में विकास तीव्र गति से हो रहा है और युवा मोर्चा इस विकास यात्रा में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा।इस दिव्य स्वागत समारोह में पूर्व जिला संयोजक भाजपा आईटी कुनाल रस्तोगी,आकाश कोचर, मिंटू रस्तोगी,विषद अरोरा, अरुण झाम,रोहित कंबोज, केशव गुंबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने फूलमालाएं पहनाकर और जोशीले नारों के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

You cannot copy content of this page