
काशीपुर। स्पेक्ट्रम मॉल काशीपुर में आज ‘दा हेयर पॉइंट’ का भव्य शुभारंभ भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने संस्थान के संचालकों एवं वहां कार्यरत सभी साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश खुल्बे, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष उमेश जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कृष्ण, अधिवक्ता हरि सिंह एवं जतिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण संस्थानों के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और शहर की व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।











